नमस्ते दोस्तों , उम्मीद है आप अच्छे होंगे , आज हम Autumn Season In Hindi के विषय में बात करेंगे। जैसे कि आप जानते हैं कि कुल मिलाकर 6 ऋतुएं होती हैं, और इन ऋतुओं के बदलने से मोसम में भी बदलाव होता है।
इन्हीं में से एक है ऑटम सीजन- जिसे हिंदी में शरद ऋतू के नाम से जाना जाता है।
आखिर क्यों खास है यह ऋतू और इसका क्या महत्व और विशेषतायेँ है , इस बारे में चलिए जानते हैं।
Contents
- 1 शरद ऋतू: Autumn Season In Hindi पर लेख़
शरद ऋतू: Autumn Season In Hindi पर लेख़
शरद ऋतू को पतझड़ ऋतू भी कहा जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि यह वह समय होता है जब प्रकृति पेड़ों से सभी पतों को गिरा देती है , ताकि कुछ समय बाद बसंत के समय तक उनमे नए पत्ते आ सकें।
इस ऋतू में चारों और रंग बिरंगे पत्ते बिखरे हुए होते हैं और जिसका नज़ारा अत्यंत सुंदर होता है।
यह मौसम हमारे जीवन में सुख, सांजना, और सुख-शांति की अद्वितीय छाया देता है।
शरद ऋतु का आगमन
शरद ऋतु का आगमन सितंबर महीने में हो जाता है और यह नवंबर महीने के अंत तक रहती है।
यह ऋतु बर्षा ऋतू के बाद और हेमंत ऋतु से पहले आती है। यह ऋतु अपने आने के साथ बहुत सी खुशियाँ भी लेकर आती है , जी हाँ यही वह ऋतु है जिसमें अनेकों त्यौहार आते हैं।
श्री गणेश चतुर्थी , नवरात्रे ,दशहरा , दिवाली , गोवेर्धन पूजा , करवाचौथ इत्यादि सभी त्यौहार शारद ऋतु में ही मनायें जाते हैं।
इस ऋतु में मौसम एकदम सेहत को बड़ा देने वाला होता है , क्यूंकि इसी ऋतु में तरह तरह की सब्जियां और फ़ल तैयार होकर बिकने के लिए सब्जी मंडियों में आती हैं।
शरद ऋतु में हमारा पाचन तंत्र बहुत तेजी से काम करता है और खाने को जल्दी पचा देता है , खाना पूरी तरह पचने से आप बीमार भी नहीं होते।
आकर्षक रंगों का खजाना
शरद ऋतु अपने साथ रंगो का खज़ाना लेकर आती है , जैसे ही वर्षा ऋतु समाप्त हो जाती है , शरद ऋतु अपने आने के साथ प्रकृति में बदलाव भी लाती है।
पेड़ों के पत्ते अपना रंग बदलना शुरू करते हैं कुछ हरे से लाल तो कुछ पिले होने लगते हैं , उसके बाद पेड़ों के पत्ते कमज़ोर होकर टूट जाते हैं , अनेकों प्रकार के रँगों के पत्ते टूट कर चारों तरफ़ मनमोहक नज़ारा पेश करते हैं।
क्यों महत्वपूर्ण है शरद ऋतु ?
शरद ऋतु अपने आप में एक बेहद ही खास ऋतु है और यह बहुत से कारणों से महत्वपूर्ण है , चलिए जानते हैं वे कोन से कारण है :
-
प्राकृतिक सौंदर्य: जैसे ही शरद ऋतु आती है वैसे ही प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में आ जाती है। पेड़ अपने पत्तों के रंगो को बदलते हैं और चारों और अलग ही रंग विरंगा नजारा होता है।
-
स्वास्थ्य के लिए लाभकारी: शरद ऋतु का मौसम आपके सेहत में भी बढ़ोतरी करवाता है , यह स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
-
त्योहारों का मौसम: यह ऋतु अपने साथ विभिन्न त्योहार लेकर आती हैं, जैसे कि दीपावली, करवा चौथ, और नवरात्रि। आप अपने परिवार जनों और दोस्तों के साथ इन त्योहरों को मनाने का अद्वितीय मौका सिर्फ शरद ऋतु में ही प्राप्त करते हैं।
-
आकाश में उड़ने वाले पक्षियों की संगीत: शरद ऋतु के मौसम में हमें आकाश में उड़ने वाले पक्षियों का भी सुंदर गायन सुनने को मिलता है।खासकर पक्षी प्रेमियों के लिए यह मौसम बेहद खास होता है।
-
खानपान का आनंद: शरद ऋतु के आते ही खान पान की अनेक वस्तुएं जैसे अनेकों प्रकार की सब्जीयां, फ़ल इत्यादि तैयार होके मार्किट में बिकने को आती हैं।
यही मुख्य कारण है जो कि शरद ऋतु को हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं।
क्या आप जानते हैं : एपीजे अब्दुल कलाम के माता पिता का नाम ?
शरद ऋतु के लाभ
शिक्षा के लिए बेहतरीन मौसम: शरद ऋतु का मौसम पढ़ाई और शिक्षा के लिए बेहद अनुकूल होता है। शरद ऋतु में न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी और ऐसे मौसम में विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता में सुधार होता है।
खेलों का आनंद: इस ऋतु में मौसम अनुकुल होने से आप बहुत से खेल जैसे क्रिकेट , बास्केटबॉल ,बेडमिंटन इत्यादि को खेल कर आनंद उठा सकते हैं।
परिवार का साथ: इस मौसम में आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इस ऋतु में मौसम पिकनिक या रोड ट्रिप्स के लिए बहुत ही अनुकूल रहता है।
कला और सांस्कृतिक गतिविधियाँ: इस ऋतु में कला और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी बढ़ जाती हैं। विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव और कला प्रदर्शन लोगों को नई रोचक गतिविधियों का मौका प्रदान करते हैं।
बागों में पतझड़ की बेहद खूबसूरती
पतझड़, ऋतुओं अपने आप में बेहद खास है , जब प्रकृति की आँचल में बदलाव होता है तो यह ऋतु न केवल दृष्य सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि यह एक जीवन-प्रक्रिया का भी प्रतीक है, जिसमें सृजनात्मकता और संवाद का महत्व होता है।
पतझड़ का सबसे महत्वपूर्ण और विशेष फीचर उसकी पत्तियों का गिरना है। जब ये पत्तियां पेड़ों से गिरती हैं, तो वे धरती की ओर अपना आदान-प्रदान करती हैं, जैसे कि एक फैशन शो में मॉडल रैम्प पर चल रहे हों। इन पत्तियों की खराबी के बावजूद, हमारे आस-पास का दृश्य बदल जाता है, और पेड़-पौधों की यह “वस्त्रहरण” हमें एक नये सौंदर्य की ओर आकर्षित करता है।
पतझड़ की विशेषता यह है कि यह हमें विश्राम और सोचने का समय देता है। पतझड़ के धरती पर आते ही हल्की ठंडी हवाएं बहती है और उसकी मिठास और फैलाने वाले वनों की चुप वास्तव में दिल को छू जाती है।
यह एक समय होता है जब प्रकृति अपने पुराने रंगों को बदलती है और तैयार होती है अपने आगामी स्वरूप के लिए। यही समय होता है जब पतझड़ का सौंदर्य सबको प्राकृतिक दुनिया की ओर खींचता है, और हमारे दिनचर्या की भगदौड़ से हमें दूर ले जाता है।
यह हमें सिखाती है कि आपको अपनी चिंताओं को छोड़ देने चाहिए , और शांति की ओर अग्रसर होना चाहिए।
Short Poem On Autumn Season In Hindi
पतझड़ की मिठास
पतझड़ की आई बेहद मिठी सुबह, पूरे दिन की आई ये पहचान।
पुराने पत्तों की छाया में, चिरागों का रंगीन सफर।
सुनसान खेतों की बोलती है दास्ताँ, सर्दी की पहचान आई फिर दिल में उम्मीद का सवाल।
बारिश की बूँदों ने दिलों को बहलाया, पतझड़ की मिठास ने दिलों को बहुत बहलाया।
जब पतझड़ आया, हँसी का मौसम आया, पर्वतों पे बर्फ गिरी, बच्चों की दिल्लगी मिली।
पतझड़ के आगमन में है कुछ अद्वितीय बातें, खेतों में हरियाली का अद्वितीय नजारा है।
प्रकृति का यह संगीत, मन को बहलाता है, पतझड़ की मिठास सबके दिलों को छू जाता है।
जब पतझड़ आया, दिलों में खुशी बस जाती है, पतझड़ की खुशबू सबको आकर्षित करती है, सजाती है।
भारत में Autumn Season में घुमने के बेहतरीन स्थान
चलिए अब भारत के कुछ स्थानों के बारे में जानते हैं जहाँ पर आप ऑटम सीजन में गुमने के लिए जा सकते हैं।
- शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शरद ऋतु में गुमने के लिए एक बेहतरीन जगह है , शिमला शरद ऋतु में बेहद खूबसूरत दीखता है। शरद ऋतु के समय में ही शिमला में हलकी ठण्ड हो जाती है , इसलिए जैकेट इत्यादि ले जाना न भूले।
- कश्मीर : जब बात गुमने की हो और कश्मीर का नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता , कश्मीर शरद ऋतू में भी बहुत खूबसूरत दीखता है , इस समय चिनार के पत्तों से वातावरण गिरा रहता है , अगर आप कश्मीर जाये तो बोटिंग करना न भूले।
अक्सर शरद ऋतु से जुड़े पुछे जाने वाले सवाल
शरद ऋतु का आगमन कैसे होता है ?
शरद ऋतु का आगमन वर्षा ऋतु के खत्म होने के साथ ही होता है , इसमें पत्ते अपना रंग बदलना शुरू कर देते हैं .
शरद ऋतु का दूसरा नाम क्या है ?
शरद ऋतु का दूसरा नाम पतझड़ ऋतु है, यह नाम इसलिए पड़ा है क्यूंकि इस ऋतु में पत्ते झड़ना शुरू होते हैं .
शरद ऋतु कब शुरू होती है ?
यह ऋतु सितंबर महीने में शुरू हो जाती है और नवंबर महीने तक रहती है.
शरद ऋतु को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ?
इस ऋतु को इंग्लिश में Fall Season, और Autumn Season कहा जाता है।
Autumn Season In Hindi ?
इस सीजन को हिंदी में शरद ऋतु या फिर पतझड़ ऋतु कहा जाता है।
शरद ऋतु कि इस पोस्ट का अंत
उम्मीद है आपको आपके प्रशन Autumn Season In Hindi का उत्तर मिल गया होगा , हमें उम्मीद है आपको हमारे इस लेख़ से कुछ सिखने को जरुर मिला होगा।
आपने अपना क़ीमती वक़्त निकल यह जानकारी हमारे वेबसाइट पर पढ़ी ,उसके लिए आपका धन्यवाद्।