Koshika Ki Khoj Kisne Ki Thi? | जानें कोशिका की खोज की कहानी

हेलो बच्चों , यकीनन आप Koshika Ki Khoj Kisne Ki इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं। 

यह सवाल अक्सर आपके बायोलॉजी एग्जाम में 2 से 5 नंबर के लिए आ जाता है , तो आपको इसका जवाब अच्छे से पता होना चाहिए। 

आज हम आपको इस लेख़ के जरिये बताने जाने जा रहे हैं कि आख़िर कोशिका की खोज किसने की थी।  

Koshika Ki Khoj Kisne Ki ?

image answering-Koshika Ki Khoj Kisne Ki, image have robert hook the founder in it

कोशिका की खोज एक ब्रिटिश वैज्ञानिक रॉबर्ट हूक (Robert Hooke) ने साल 1665 में की थी जब उन्होंने अपने बनाये हुए मिक्रोसोप से कॉर्क के टुकड़े को जब देखा तो पाया की इसकी आकृति मधुमखी के छते की तरह है और उन्होंने इस आकृति को Cells नाम दिया जिसे हिंदी में कोशिका कहते हैं। 

नोट- रॉबर्ट हूक ने सबसे पहले मरी हुई कोशिका की ख़ोज की थी इसलिए इन्हें कोशिका के जनक के रूप में जाना जाता है। 

कोशिका को इंग्लिश में cell कहा जाता है , परंतु बायोलॉजी की टर्म में इसे साईटीओ (Cyto) कहा जाता है।

कोशिका की डिटेल्ड स्टडी को साईटीओलोजी (Cytology) कहा जाता है। 

अगर एग्जाम में आपको Cell ki khoj kisne ki इस तरह से सवाल पूछ ले तो आपको कंफ्यूज नहीं होना है। 

अगर यही सवाल आपको 5 नंबर के लिए एग्जाम में आता है तो आप बस नाम लिख के नहीं आ सकते हैं आपको पूरा एक्सप्लेन करना होगा। 

तो चलिए जानते हैं डिटेल में कोशिकाओं के बारे में। 

कोशिका क्या होती है ?

कोशिका हमारे शरीर की सबसे छोटी इकाई (Unit) होती है। 

सबसे छोटी इकाई का मतलब होता है शरीर में जिन जिन चीज़ो की जरूरत होती है, उन सभी चीज़ो को कौन सा ऐसा पार्ट है जो सभी चीज़े अकेले कर सकता है। 

जब वैज्ञानिकों ने इस पर खोज की तो पाया कि कोशिका ही हमारे शरीर की सबसे छोटी इकाई है।  

कुछ लोग इसे गलती से इंसानी शरीर का सबसे छोटा अंग कहते हैं जो गलत है , क्यूंकि अगर आप देखे तो कोशिका के अंदर भी अंग होते हैं जैसे की केंद्रक, माईट्रोकोण्ड्रिआ , रायबोसोम इत्यादि। 

जीवित कोशिका की खोज किसने की थी ?

बच्चों रोबर्ट हुक को कोशिका का जनक जरूर जाना जाता है परंतु उन्होंने सबसे पहले मरी हुई कोशिका की खोज की थी। 

जीवित कोशिका की खोज एंटोन वोन लीयूवेनहॉक (Anton von Leeuwenhoek) ने साल 1674 में की थी। 

सवाल जवाब
कोशिका की खोज सबसे पहले किसने की ?
रोबर्ट हुक (Robert Hook)- साल 1665 में
जीवित कोशिका की खोज किसने की थी ?
एंटोन वोन लीयूवेनहॉक (Anton von Leeuwenhoek) 1674
मानव शरीर कोशिकाओं से बना है किसने सिद्धांत दिया ?
सालिएडेन स्वान

कोशिका के अंग

    1. कोशिका झिली (Membrane) : कोशिका झिल्ली को प्लाज़मा झिली भी कहते हैं , यह देखने में झिली की तरह होती है और कोशिका के सभी अंग इसी झिल्ली में होते हैं।
      उदहारण : मायटरोकोन्ड्रिया (mitochondria)
      , न्यूक्लियस (nucleus) इत्यादि। यह प्रोटीन से बनी होती है।
    2. कोशिका भित्ति (Cell Wall) : जिन कोशिकाओं में दोहरी कोशिका झिली होती है जैसे की पौधों में , ऐसी दोहरी झिली को कोशिका भित्ति के नाम से जाना जाता है। इसका काम कोशिका को सुरक्षा प्रदान करने का होता है और यह कोशिका भित्ति सेल्यूलोस से बना होता है। 
    3. सूत्रकारणिका (Mitochondria) : मायटरोकोन्ड्रिया को पावर हाउस ऑफ़ सेल भी कहा जाता है, इसे रिचार्ड अलटमेंन ने खोजा था। इसी में क्रेब्ज़ साइकिल चलता है जिससे आगे चल कर ग्लूकोज़ बनता है जो ऊर्जा का निर्माण शरीर के लिए करते हैं। 
    4. गोलजीबॉडी (Golgi body) : यह एक तरह के परिवहन के रूप में काम करता है , यह ऊर्जा को जगह से दूसरी जगह ले जाता है। 
    5. रसधानी (Vacuole) :आपने सुना होगा कि हमारे शरीर में 70 % पानी होता है तो वह पानी रसधानी हमारे शरीर में स्टोर करके रखती है। 
    6. तारककाय (Centrosome) : इसका काम कोशिकाओं का पुनः निर्माण करने का होता है और यह हमारे शरीर में लिवर में सबसे ज्यादा पाया जाता है। 
    7. अंत परद्रव्य जालिका (Endo-Plasmic Reticulam) : यह कोशिका के अंदर आंतरिक सहायता देने का काम करता है। इसे शार्ट में ER कहते हैं, इसके दो भाग होते हैं:  एक भाग  समूथ ER(Smooth) जो वसा बनाता है और रफ़ ER(Rough) जहाँ प्रोटीन बनता है , हालाँकि इस तरफ रिबोसोम होते हैं जो प्रोटीन बनाते हैं। 
    8. राइबोसोम (Ribosome) : राइबोसोम ER के (Rough) वाले हिस्से में पाया जाता है और यह प्रोटीन निर्माण करने में सहायक होता है। 
    9. केंद्रक (Nucleus): न्यूक्लियस को रोबर्ट ब्राउन ने खोजा था , यह पुरे कोशिका को कण्ट्रोल करता है इसलिए इसे कोशिका का दिमाग भी कहते हैं। इसी में प्रोटीन, डीएनए,क्रोमोजोमस,आरएनए इत्यादि पाए जाते हैं। 
    10. लाईसोसोम (Lysosome) : लाईसोसोम को क्रिस्टन डी डयूव ने की थी , इसमें हाइड्रोलैटिक एंजाइम (जल घटक) पाया जाता है यह कोशिका के अंदर सफाई का भी काम करता है, आसान भाषा में कहे तो यह कोशिका का पाचन तंत्र है। 

यह भी पढ़े : neutrophils meaning in hindi

कोशिका के प्रकार

आइये अब कोशिका के प्रकार के बारे में जानते हैं, असल में कोशिका मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं :

  1. प्रोकैर्योटिक कोशिका
  2. यूकेर्योटिक कोशिका

प्रोकैर्योटिक कोशिका

प्रोकैर्योटिक कोशिका बहुत ही छोटी कोशिका होती है , इसे आप सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही देख सकते हैं और इस कोशिका को प्रारंभिक कोशिका भी कहा जाता है। 

उदहारण : नील हरित सेवाल 

प्रोकैर्योटिक कोशिका में केवल कुछ ही अंग पाए जाते है। 

प्रोकैर्योटिक कोशिका में जो केंद्रक (Nucleus) पाया जाता है वो पूर्णतः विकसित नहीं होता है। 

यूकेर्योटिक कोशिका

यह कोशिका पूर्ण रूप से विकसित होती हैं इसलिए इस कोशिका में सभी अंग पाए जाते हैं और यह कोशिका बड़े जीवों में पायी जाती है। 

अगर हम इंसानों की बात करें तो इंसानों में यूकेर्योटिक कोशिका ही पायी जाती है। 

प्रोकैर्योटिक कोशिका में जो केंद्रक (Nucleus) पाया जाता है वो पूर्णतः विकसित होता है। 

दोनों कोशिओं में अंतर
प्रोकैर्योटिक कोशिका यूकेर्योटिक कोशिका
यह कोशिका बहुत छोटी होती है।
यह कोशिका बड़ी होती है।
केंद्रक (Nucleus) अविकसित होता है।
केंद्रक (Nucleus) पूर्णतः विकसित होता है।
केंद्रक पर कोई आवरण नहीं होता है
केंद्रक पर आवरण होता है।
श्वसन जिव द्रव्य से होता है
श्वसन माईटरोकोण्ड्रिआ से होता है।
दोनों कोशिओं में समानता
प्रोकैर्योटिक कोशिका यूकेर्योटिक कोशिका
डीएनए(DNA) होता है।
इसमें भी डीएनए(DNA) होता है।
जिव द्रव्य होता है।
इसमें भी जिव द्रव्य होता है।
प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं।
प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं। (प्लांट्स वाले में)
Cell Wall (कोशिका भित्ति) पाई जाती है।
इसमें भी Cell Wall (कोशिका भित्ति) पाई जाती है।
राइबोसोम पाया जाता है। (70 s)
इसमें भी राइबोसोम पाया जाता है। (80 s)

कोशिका के मुख्य कार्य

चलिए अब कोशिकाओं के काम करने के तरिके के बारे में जानते हैं कि आखिर कैसे यह सहायक होती हैं। 

  • ऊर्जा निर्माण में सहायक : कोशिका के अंदर माईटोकोण्ड्रिआ होता है जिसे पावर हाउस ऑफ़ सेल भी कहा जाता है , यही से शारीरिक ऊर्जा का निर्माण होता है। 
  • विकास और वृद्धि में सहायक : कोशिका हमारे जीवन के विकास और वृद्धि के लिए बहुत सी नई कोशिकाओं को भी उत्पन्न करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है। समय के साथ जो हमारा शरीर होता है यह भी कोशिकओं के कारण होता है। 
  • संरचना प्रदान : जी हाँ कोशिकाएं हमारी इंसानी सरंचना में भी मदतगार है, उदहारण के लिए जैसे की हमारी त्वचा , जो की बहुत मात्रा में एकत्रित कोशिकाओं से बनी हुई है। 

कोशिका से जुड़े सवाल

कोशिका की खोज सबसे पहले किसने की थी ?

रॉबर्ट हूक ने साल 1665 में की थी।

मृत कोशिका की खोज किसने की थी ?

सबसे पहले मृत कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक (Robert Hooke) ने साल 1665 में की थी ।

जीवित कोशिका की खोज किसने की थी ?

जीवित कोशिका की खोज एंटोन वोन लीयूवेनहॉक (Anton von Leeuwenhoek) ने साल 1674 में की थी।

कोशिका क्या है ?

कोशिका हमारे शरीर की सबसे छोटी इकाई (Unit)है।

अंत

तो आज के इस लेख में हमने जाना Koshika Ki Khoj Kisne Ki ? और इसके साथ साथ हमने कोशिका क्या होती है , कोशिका के अंग , प्रकार और इसके मुख्य कार्य क्या क्या होते हैं इसके बारे में भी जाना। 

उम्मीद है बच्चों आपको इसे लेख से बहुत कुछ कोशिका के बारे में जानने को मिला होगा। 

आज के इस लेख को हम यहीं पर अंत कर रहे हैं , हम हाज़िर होंगे अगली बार एक नए लेख के साथ। 

धन्यवाद।