मेरा जन्मदिन कब है | Mera Janmdin Kab Hai ?

क्या आप भी इछुक हैं यह जानने हेतु कि मेरा जन्मदिन कब है, आज की इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम आपको आपके जन्मदिन कि जानकारी देने जा रहें हैं.

अक्सर हमें यह जानकारी हमारे माता पिता से मिलती है कि आपका जन्म किस  दिन और  किस तारीख़ को हुआ था , और उसी तारीख़ को ही आपका जन्मदिन मनाया जाता  है। 

अगर आपको सचमुच में आपका जन्मदिन नहीं पता , तो  भी कोई  बात नहीं इस आर्टिकल के  अंत तक आपको आपका  जन्मदिन कब है यह मालुम हो  जाएगा। बिना देर किए शुरू करते हैं। 

Contents

Mera Janmdin Kab Hai,
डेट ऑफ़ बर्थ से पता कीजिये...

Calculate time left until your next birthday:





कैसे पता करूं मेरा जन्मदिन कब है ?

इसका सबसे आसान उतर है , उनसे पूछना जिन्होंने आपको जन्म दिया है। जी हाँ आपके माता पिता , वही है जो जानते हैं कि आपका जन्म कब हुआ है। 

हम में से बहुत से भाई बंधु हो सकते हैं जिनके माता पिता न हो ,तो वो कसे पता करें ?

देखिये बहुत से तरिके हैं ,अगर आपके घर में कोई बड़ा हो जैसे आपके माता पिता के अलावा , जो आपके जन्म के बारे में जरूर जानते होंगे।  उदहारण के लिए दादा ,दादी ,चाचा ,चाची ,नाना ,नानी इत्यादि। 

सबूत (Proofs) जो बतातें हैं कि आपका जन्मदिन कब है ?

  • जन्म प्रमाण पत्र : यह सबसे ताक़तवर सबूत माना जाता है ,जब भी बात आती है यह जानने की आखिर मेरी डेट ऑफ़ बर्थ क्या है ? जन्म प्रमाण पत्र आपको उस हॉस्पिटल से इशू करवाना होता है , जहाँ आपका जन्म हुआ है। आपके जन्म के समय में हॉस्पिटल का स्टाफ़ आपके जन्म की तारीख़ नोट करके अपने रिकार्ड्स में रखते हैं। 

यह कुछ इस प्रकार से दिखता है , हर हॉस्पिटल का जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्मेट अलग होता है।  निचे बस एक सैंपल दिया गया है। यह मेरा खुद  का है जब मैंने अपने जन्म पत्र में  देखा मेरा जन्मदिन कब है, तो मुझे जवाब मिला 4 मई। 

My personal birth certificate showing my date of birth

तो यदि आपको क़ानूनी दस्तावेजों से पता करना है , तो जन्म प्रमाण पत्र से आप पता कर सकते हैं। आपको बस इसे उस हॉस्पिटल से इशू करवाना होगा जहां आपने जन्म लिया था। 

  • आधार कार्ड : जी हाँ , आप आधार कार्ड से भी अपने जन्मदिन का पता कर सकते हैं।  आज की तारीख में भारत सरकार ने सभी के आधार कार्ड बनवायें हैं। तो अपने आधार कार्ड में चेक करिये कि आपका जन्मदिन कब है , यह वहां लिखा रहता है। 
  •  पैन कार्ड : एक और सरकारी डॉक्यूमेंट जो बतलाता है कि आखिर आपकी डेट ऑफ़ बर्थ क्या है। जी  हाँ हम बात कर रहें हैं , पैन कार्ड की। पैन कार्ड पर भी आपको लिखा हुआ मिल जायेगा आपका डेट ऑफ़ बर्थ।  
demo image of pan card
  •  वोटर आई डी कार्ड : एक बहुमूलय सरकारी दस्तावेज जिसके बिना आप वोट नहीं दे सकते , हम बात कर रहें हैं वोटर आई डी कार्ड की। इससे भी आप अपनी डेट ऑफ़ बर्थ अर्थात अपने जन्म की तारीख़ पता कर सकते हैं। 
image showing date of birth in voter card
  • 10th मार्कशीट  : जी हाँ , दसवीं कक्षा की मार्कशीट आमतौर पर डेट ऑफ़ बर्थ देखने के लिए ही इस्तेमाल की जाती है , आपको आपकी डेट ऑफ़ बर्थ सिर्फ दसवीं की मार्कशीट पर ही देखने को मिलेगी। बारहवीं , कॉलेज डिग्री तक पर डेट ऑफ़ बर्थ नहीं होती हैं। 
  • पासपोर्ट : आजकल विदेश जाने में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है पासपोर्ट , पर क्या आप जानते हैं इसपर भी आपके जन्म की तारीख़ लिखी हुई होती हैं। इससे भी आप बेहद आसानी से मालूम कर सकते हैं। 
indian passport showing dob sample
  • स्कूल आई डी कार्ड : अगर तो आप स्कुल में हैं या थे तो आपके पास आपके स्कूल का आई डी कार्ड जरूर होगा , उस पर भी आपके नाम के साथ , आपकी क्लास ,  आपके जन्म की तारीख़ लिखीं हुई रहती हैं। 
random school id card image

लोग अक्सर अपना जन्मदिन भूल क्यों जाते हैं?

चलिए अब बात करते हैं कि आखिर क्यों हम लोग आजकल अपना जन्मदिन याद नहीं रख पाते हैं, अपना तो छोड़िये हमे हमारे प्रिय जनों का भी जन्मदिन याद नहीं रहता। 

आइये जानते है कौन से वो मुख्य कारण हैं , जिनके चलते हमें याद ही नहीं रहता। 

भागदौड़ भरी आधुनिक जीवनशैली

आज की जीवन शैली ऐसी हो गयी है की हर इंसान भागदौड़ ही किये जा रहा है , उसके पास फुर्सत ही नहीं हैं। हर सुबह हम अपने काम धंधे पर निकल जाते हैं और देरी से लोट ते हैं। 

आजकल हम ने पैसे कमाने को बहुत प्राथमिकता देदी है, इसके चलते हम बाकि कि चीज़ो पर कम ध्यान देते हैं। 

आजकल हम सोशल मीडिया के ज़माने में जी रहे हैं , उसी के जरिये हमें पता चलता है की आज किसका जन्मदिन है।

ऐसा इसलिए है क्यूंकि हम इस आधुनकिता की जीवनशेली में रम से गए हैं। 

समय का गुजरना

जी हाँ समय , अगर आप आज से  दस साल पीछे जाये जब यह टेक्नोलॉजी नहीं थी , तो हमरी जीवनशेली केसी थी ?

हम रिश्तों को महत्व देते थे , तब हमें सबके जन्मदिन याद रहते थे , हम मिल के जन्मदिन मनाया करते थे।  जैसे जैसे समय गुज़रा लोग मॉडर्न होते चले गए , और रिश्ते कमज़ोर। 

पहले हम गाओं में रहा कर ते थे , तो जब किसी का जन्मदिन होता तो आस पड़ोस में भी हलवा , मिठाई इत्यादि बांटा करते थे , यह आज भी कुछ गाओं में परम्परा है।  

पर जैसे ही समय बदला लोग शहरो की और निकल लिए ,  शहरों में हम लोगों को  रौनक जरूर मिली है , पर जन्मदिन पर वो अपनापन नहीं मिल पाया हैं। 

यह भी पढ़े : Autumn Season In Hindi

प्राथमिकताओं का बदलना

प्राथमिक्ता जिसे हम प्रिऑरिटीज़ भी कहते हैं , आज जैसे समय बदल गया है , लोगों की प्राथमिकताएं बदल गयी हैं। 

पहले लोगो की प्राथमिकतयें हुआ करती थी : भाईचारा , रिस्तेदारी ,समाज ,दोस्ती इत्यादि। 

अब आज के समय में प्राथमिकताएं हैं : पैसा कमाना , नाम कमाना , शोहरत हासिल करना इत्यादि। 

प्राथमिकताओं  के बदलने से लोगों के पास दूसरों के लिए तो छोड़िये खुद के लिए भी समय नहीं हैं।  ऐसे में मेरा जन्मदिन कब है यह याद रख पाना बहुत दूर की बात हैं। 

सांस्कृतिक प्रभाव

संस्कति में बदलाव भी एक बहुत बड़ा कारण है , पहले हम भारतीय संस्कृति को ही अपनाते थे , तो हमारे बुजुर्गों को हमारे जन्मदिन याद होते थे और जन्मदिन के दिन उत्सव होता था। 

अब हम जैसे जैसे वेस्टर्न कल्चर फॉलो करने लग गए हैं , हमें समय ही नहीं हैं किसी का भी जन्मदिन याद रखने का। 

अपने जन्मदिन को याद रखने के लिए रणनीतियां

चलिए जानते हैं कि इस आधुनिक युग में किस तरह से आप अपने जन्मदिन या फिर आपके प्रिय जनों के जन्मदिन को आसानी से  याद रख सकते हैं। 

डिजिटल कैलेंडर का उपयोग करना

आजकल हम में से हर किसी की पास मोबाइल फ़ोन है , इसी मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर के आप किसी का जन्म महोत्सव आसानी से याद रख सकते हैं। 

आप अपने मोबाइल फ़ोन में ऍप्स को इनस्टॉल कर सकते हो , आजकल बहुत सी डिजिटल कलैंडर की  ऍप्लिकेशन्स आती हैं , उनके इस्तेमाल करने से वे आपको नोटिफिकेशन्स के जरिये पहले ही सुचना दे देगी कि किसका जन्मदिन आ रहा है। 

जन्मदिन परंपरा स्थापित करना

परंपरा हमें जोड़े रखतीं है , आप अगर अपने जन्मदिन के दिन कोई परम्परा रखे और लोगो को भी शामिल करें , तो आप भूले भी अपना जन्मदिन नहीं भूल पाएंगे। 

अगर आप भूल भी जाते हैं तो जो लोग अंतिम बार सम्मिलित हुए थे , वे इस बार भी सम्मिलित होने की इच्छा से  आपको याद दिलाना नहीं भूलेंगे। 

दोस्तों और परिवार को शामिल करना

अपने जन्मदिन के दिन हो सके तो इसे अपने मित्रों और परिवार जनों के साथ ही मनाएं ऐसा इसलिए क्यूंकि पहले हम यही किया करते थे और इस से रिश्ते भी मजबूत होते हैं। 

इस दिन उन्हें शाही दावत का न्योता दे , आपको बदले में उनसे उपहार तो मिलेंगे ही , साथ ही वे आपकी दावत हमेशा याद रखेंगे और हर साल आपको आपके जन्मदिन से पहले ही याद दिला देंगे की मुझे दावत में बुलाना न भूलें। 

अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के तरीके

एक यादगार जश्न की योजना बनाना

जन्मदिन को आप तभी यादगार बना पाएंगे जब आप ही नहीं वल्कि आपके मित्र और परिवार वाले भी इस दिन को भुला न पाए। 

जन्मदिन को यादगार बनाने हेतु आप एक बहुत ही शानदार शाही दावत का इंतज़ाम कर सकते हैं और साथ ही इसी दिन मनोरंजन के लिए आप कुछ गेम्स इत्यादि का अगर इंतज़ाम आप कर पाए तो चार चाँद लग जायेंगे।  

अपने जन्मदिन पर दान करना

सबसे पुण्य का काम है दान देना , जिस भी दिन आपका जन्मदिन हो उस दिन हो सकें तोह दान जरूर कीजियेगा, इससे आपको दुआएं भी मिलेगी। 

दान देने से हमारे पाप नष्ट होते हैं और पुण्यों में वृद्धि होती है। जब आप दान देते हैं तो जरूरतमंद इंसान का आप एक तरह से भरण पोषण करते हैं। 

आप जन्मदिन के दिन इन चीज़ो का दान कर सकते हैं : अनाज ,कपडे ,धन ,खाद्य समाग्री इत्यादि।  

दुनिया भर में जन्मदिन की परंपराएँ

चलिए देखते हैं कि विविध प्रकार की जन्मदिन की परम्पराये और उन्हें कैसे मनाया जाता है। 

भारतीय जन्मदिन परंपराएँ

प्राचीन परंपरा : अगर हम हमारी प्राचीन परंपरा को देखे उसमें जन्मदिन की सुबह स्नान इत्यादि कर के सबसे पहले घर में पूजा होती थी जिसमे भगवान का आशीर्वाद लिया जाता था उसके पश्चात  घर के बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेने के बाद माता पिता का आशीर्वाद लिया जाता था। 

इस दिन हमारी माता अनेक प्रकार के व्यंजन बनाती थी और ईश्वर को भोग लगाने के बाद मेहमानों को भोजन परोसा जाता था उसके बाद ही घर के लोग भोजन पाते थे। 

आधुनिक परंपरा : अब अगर आधुनिक परंपरा को देखे तो इसमें लोग जन्मदिन को अपने तरिके से मनाते है , वे उस दिन पार्टी करते हैं , केक कट इत्यादि करते हैं और दिन भर मस्ती करते हैं। 

परंतु इसमें भी कुछ लोग जन्मदिन के दिन शराब इत्यादि व्यसनों को भी शामिल करते हैं जो अच्छी बात नहीं हैं। 

पश्चिमी जन्मदिन परंपराएँ

जो हमारी आज की आधुनिक परम्परा है वो पश्चिमी जन्मदिन परम्परों से ही आई हैं। पश्चिम में लोग जन्मदिन पर केक इत्यादि काट ते हैं , मोमबतियाँ को फूंक मार के बुझाते हैं। 

यह भारत की परंपरा नहीं थी , पर आज के आधुनिक युग में हो गयी है। 

ये सब पश्चिम में ही किया जाता था जब अंग्रेज़ो ने भारत पर राज़ किया तब इन परम्परों से हम भारत के लोग प्रभावित हो गए। 

पर आज़ादी के बाद अंग्रेज़ तो चले गए , पर हम आज भी मॉडर्न बनने के चक्र में उनकी परम्पराएँ  फॉलो करते आ रहे हैं। 

अपने जन्मदिन को याद रखने के फायदे

चलिए अब जाना जाये की आख़िर जन्मदिन को याद क्यों रखना चाहिए , चाहें वो फिर आपका हो या आपके किसी ख़ास मित्र इत्यादि का और इसके फ़ायदे क्या क्या हैं। 

रिश्तों को मजबूत करना

अगर आप किसी का भी जन्मदिन याद रखते हैं तो इस से आपके रिश्ते उस इंसान से और गहरे होते हैं। 

आपने अक्सर देखा होगा की जब भी आप अपनी प्रेमिका का जन्मदिन भूल जाते हैं तो वो रुष्ट हो जाती है और फिर कई कई दिन तक आपसे बात भी नहीं करती है। 

तो ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप उनका जन्मदिन किसी भी हालत में याद रखें। 

अगर आप जन्मदिन याद रख कर उनके लिए एक सरप्राइज प्लान करते हैं तो आप देखेंगे वो आप से इम्प्रेस हो जाएँगी और उन्हें यह एहसास भी होगा कि आप उनकी बहुत केयर करते हैं। 

इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। 

आत्म-देखभाल और आत्मचिंतन

जी हाँ , अगर आप अपना जन्मदिन याद रखते हैं तो इससे आप अपनी देख भाल भी अच्छे से करेंगे। 

आप नहीं चाहेंगे की आपके स्पेशल डे पर लोग आपको कहे अरे अपने तो बजन बड़ा लिया है ,

इसलिए खुद की जिम्मेदारी लेना भी हमें एक तरह से हमारा जन्मदिन सिखाता है और हमे एहसास दिलाता है कि जीवन का 1 और बर्ष बीत गया है। 

मुझे खुद की केयर करते रहना होगा ताकि में हमेशा स्वस्थ रह सकूँ। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हाय गूगल, मेरा जन्मदिन कब है ?

गूगल असिस्टेंट भी तभी यह जवाब दे पायेगा, जब आप पहले गूगल असिस्टेंट को अपनी डेट ऑफ़ बर्थ बतायेंगे.

गूगल तुम्हारा जन्मदिन कब है ?

गूगल का जन्मदिन सितम्बर महीने की 27 तारिख को मनाया जाता है.

आपका जन्मदिन कब है in English?

इसका जवाब है, when is your birthday ?

मेरे जन्मदिन में कितने दिन बाकी है ?

इसका जवाब आप इस आर्टिकल के स्टार्टिंग में दिए गये डेट ऑफ़ बर्थ टूल में डाल के निकाल सकते हैं, आपको बस अपनी जन्म तारिख डाल कर निचे बटन पर क्लिक करना है.

मेरा जन्म कब हुआ कैसे पता करें?

इसका जवाब सीधे तोर पर आप उनसे पूछ सकते हैं जिन्होंने आपको जन्म दिया है, यानि आपके माता पिता. वही आपको बता सकते हैं. अगर आप डेट देखना चाहते हैं तो उपर दिए गये तरीकों से पता कर सकते हैं, जो आर्टिकल में दिए गए हैं

निष्कर्ष

चलिए अब तो आप को आपका जन्मदिन कब है और अगर नहीं पता तो कैसे पता करना है यह इस लेख़ को पढ़ के पता चल गया होगा। 

इस लेख़ को लिखने का उद्देश्य आप को आपके जन्मदिन से अवगत कराना था , उम्मीद है कि आप को आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा।