नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम आपको बताने जा रहे हैं Uttal Lens kya hai और यह किस काम आता है ?
यह सवाल एग्जाम में 5 नंबर के लिए सीधे तोर पर पूछा जाता है , तो आपको इसका जवाब तो आना ही चाहिए।
तो चलिए जानते हैं आज के लेख में उत्तल लेंस के बारे में।
चलिए जानते हैं कि uttal lens kise kahate hain ?
उत्तल लेंस , जिसे Convex Lens के नाम से भी कहा जाता है, इस लेंस का मध्य का भाग मोटा होता है और इस लेंस के किनारे पतले होते हैं।
इस लेंस का उद्देश्य प्रकाश को एक बिंदु पर एकत्रित करना होता है।
इससे अक्षर बड़े आकार के दिखाई देते हैं।
उत्तल लेंस का फार्मूला ( लेंस फार्मूला )
उत्तल लेंस के निचे दिए गए फॉर्मूले से आप छवि और लेंस के बीच की दूरी की गणना आसानी से कर सकते हैं :
1/f = 1/v+1/u
- यहाँ पर f – फोकस दुरी यानि लंबाई को बताता है, मतलब यह दिखाता है कि लेंस के कितने पास प्रकाश का फोकस है।
- यहाँ पर v – छवि की दूरी को बताता है, मतलव लेंस से छवि कितनी दूर बनती है, यह भी पॉजिटिव या नकारात्मक दोनों हो सकता है,
- यहाँ पर u -वस्तु की दूरी को बताता है, मतलव कि लेंस से वस्तु कितनी दूर है। यह पॉजिटिव या नकारात्मक दोनों हो सकता है।
इस फॉर्मूले (1/u + 1/v = 1/f) के उपयोग से आप छवि की दूरी, वस्तु की दूरी, और लेंस की फोकल लंबाई के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हैं, जब प्रकाश उत्तल लेंस के माध्यम से प्रवेश करता है।
अगर आपका सवाल uttal lens ki focus duri gyat karen भी है तो आप इसी फॉर्मूले से फोकस दुरी आसानी से ज्ञात कर सकते हैं।
क्यों उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस भी कहते हैं ?
चलिए जानते हैं कि uttal lens ko abhisari lens kyon kaha jata hai?
देखिये विद्यार्तियों , जब प्रकाश इस लेंस के माध्यम से गुज़रता है, तो यह उसे एक ही बिंदु पर प्रकाशित करती है, जिसे इसके फोकस के रूप में जाना जाता है।
यह लेंस प्रकाश को अपने पास खींचती है और उसे एकत्रित करती है, यही कारण है कि उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस भी कहा जाता है।
नोट : उत्तल लेंस में वस्तु यानि ऑब्जेक्ट का जो प्रतिबिम्ब बनता है वह वास्तविक, आभासी और उल्टा बनाया जाता है।
चलिए अब इसकी एक रियल लाइफ में काम करने की तस्वीर भी देखते हैं जो निचे दे गयी है।
Uttal Lens Types-अवतल लेंस के प्रकार
हमने उत्तल लेंस के बारे में तो जान लिया पर इतना काफी नहीं है , अगर आपको एग्जाम में अच्छे मार्क्स चाहिए तो आपको इसके प्रकार कितने होते हैं उनके बारे में भी पता होना चाहिए।
उत्तल लेंस 3 प्रकार के होते हैं जो हैं :
दोहरा उत्तल लेंस (Double convex lens)
डबल उत्तल लेंस, नाम से ही आप जान गए होंगे इसमें दो उत्तल लेंस इस्तेमाल होते हैं।
इस लेंस में दो घुमावदार सतहें होती हैं जो बाहर की तरफ उभरी हुई होती हैं, जो कांच के दो बाहर की ओर मुड़े हुए टुकड़ों के समान होती हैं।
इस लेंस को देखेंगे तो पाएंगे की यह मध्य से अधिक मोटा होता है , इसके किनारों की तुलना में।
प्लानो उत्तल लेंस (Plano convex lens)
प्लेनो-कॉनवेक्स लेंस में एक सीधी सतह और एक बाहर की तरफ़ मुड़ी हुई सतह होती है।
इसे लेंस को आप देखने में पाएंगे कि यह केंद्र से अधिक मोटी होती है और किनारों पर से पतली होती है।
मुड़ी हुई सतह को कॉनवेक्स सतह (Convex Layer) कहा जाता है क्योंकि यह बाहर की ओर फैली होती है, जबकि सीधी सतह जिसे पलने सतह (Plane Layer) कहते है वह उलटी तरफ होती है।
अवतल उत्तल लेंस (concave-convex lens)
अवतल-उत्तल लेंस जैसा इसका नाम बता रहा है इसमें दो लेंस होते हैं एक अवतल और दूसरा उत्तल।
जो लेंस की अवतल वाली साइड होती है वो नकारात्मक वक्री होती है, जबकि उत्तल की तरफ की साइड वक्री होती है।
यह भी पढ़े : Avtal Lens क्या है ?
Uttal Lens का उपयोग
उत्तल लेंस का इस्तेमाल कुछ इस प्रकार से होता है :
- माइक्रोस्कोप में : जैसा हमने जाना की यह लेंस प्रकाश को अपने पास खींचती है और उसे एकत्रित करती है , इसी वज़ह से इसका इस्तेमाल माइक्रोस्कोप में होता है ताकि सूक्ष्म कणों को भी देखा जा सकें।
- चश्में में : जिन लोगों को हाइपरमेट्रोपिया नामक आँखों का रोग होता है तो उन लोगों को दूर का तो साफ दीखता है परंतु नज़दीक का स्पष्ट रुप से नहीं दिखाई देता , इसे ठीक करने की लिए चश्मों में उत्तल लेंस का इस्तेमाल किया जाता है।
- मैग्नीफाइंग ग्लास में : आपने बचपन में मैग्नीफाइंग ग्लास ( आवर्धक लेन्स) से कागज़ जलाया होगा , उसमे भी उत्तल लेंस ही होता है जो सूरज की किरणों को एक जगह पर एकत्रित करके कागज़ को जला देता है। ज्योतिष भी इसका इस्तेमाल हाथ की रेखाओं को देखने में करते हैं।
सामान्य प्रशन
उत्तल लेंस को इंग्लिश में क्या कहते हैं ?
Convex Lens
Uttal Lens कितने प्रकार के होते हैं ?
ये मुख्यतः 3 प्रकार के होते हैं : दोहरा उत्तल लेंस (Double convex lens), प्लानो उत्तल लेंस (Plano convex lens), अवतल उत्तल लेंस (Concave convex lens)
उत्तल लेंस का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तल लेंस का दूसरा नाम अभिसारी लेंस है।
लेख़ का अंत
आशा करते हैं कि आपको आज का लेख से कुछ नया सिखने को मिला होगा, एग्जाम के लिए इस सवाल को जरूर पढ़ कर जाएँ यह आना ही आना है।
आपने अपना कीमती समय निकाल कर इस लेख को पढ़ा उसके लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद ,
हम जल्द ही हाज़िर होंगे एक नए लेख के साथ।